जीवन रक्षक है एंजाइम
शरीर की सभी क्रियाओं का संचालन एंजाएम करते हैं। यह सोते जागते सदैव काम करते रहते हैं। खाद्य पदार्थ के मुंह में पहुंचते ही एंजाइम की क्रिया शुरू हो जाती है।
ये शारीरिक संचालन का कार्य करते हैं। संरचना में सहयोग देते हैं। विषैले पदार्थ एवं भोजन अवशिष्टों को बाहर निकालते है। एंजाइम का निर्माण प्राकृतिक रूप से शरीर में होता है।
कच्चे फल सब्जी में इनकी मात्रा अधिक होती है किंतु कृत्रिम ढंग से पकाने पर एंजाइम समाप्त हो जाते हैं।
अंकुरित अनाज इनका सबसे बढ़िया स्त्रोत है। यह भोजन की पाचन क्रिया को संचालित करता रहते है। शारीरिक कष्टों एवं अड़चनों को दूर करते हैं।
दिमाग को स्वस्थ रखते हैं। शरीर की टूट-फूट को सुधारता है। घावों को भरने में मदद करता है।
फल-फूल एवं सब्जी ताजी खाने से शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बनी रहती है। सेहत भी सही रहती है।
No comments