खतरनाक है (लैड) सीसे की धूल

लैड अर्थात् सीसा एक धातु है जो पंेसिल एवं दीवार पर लगे पेंट को चमकाने का काम आता है। इसकी धूल एवं अधिकता अथवा इसके कणों की वातावरण मंे उपस्थिति खतरनाक सिद्ध हो सकती है। जो बच्चें पंेसिल का अधिक उपयोग करते हैं, उसके लगातार सम्पर्क में रहते है उनके मस्तिष्क की कार्य क्षमता प्रभावित होती हैं। सीसा बच्चों के दिमाग को नुक्सान पहुंचा सकता है।

इसका प्रभाव पीड़ित व्यक्ति के दिमाग पर लम्बे समय तक बना रहता है।
रक्त की जांच करवाने पर शरीर में एवं रक्त में इसकी उपस्थिति एवं विषाक्तता का पता चलता है। यह किसी भी घर में हो सकता है।
सीसे का रोगन एवं पेंट करते समय प्रभाव व्यापक होता है। उसे दीवार पर से खुरचनेे पर भी यह वैसा ही प्रभाव दिखाता है। अवसर मिलने पर यह कैल्शियम की भांति तेजी से शरीर पर फैलता है। यह सीसा शरीर की बढ़ती कोशिकाओं को मार देता है।
सीसे से प्रभावित व्यक्ति की स्मृति क्षीण हो जाती है। चित्त स्थिर नहीं रहता है। काम करना कठिन हो जाता है।

No comments

Powered by Blogger.