भ्रमण करिये, स्वस्थ रहिये



आधुनिक जीवन शैली और गलत खान-पान के रहते हुए स्वस्थ रह पाना बहुत कठिन होता जा रहा है। ऐसे में प्रातःकाल घूमना शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। वैसे तो सैर करना एक आसान व्यायाम है जिसे कोई भी अपनी क्षमतानुसार कर सकता है। इस व्यायाम के लिए विशेष प्रशिक्षण की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती। तो आइए आप भी भ्रमण करिए और स्वस्थ रहिये।
सैर करने से शुरू की कब्ज़ दूर होती है, बदन हलका रहता है और मोटापा शरीर में घर नहीं बनाता। प्रातः कालीन सैर से आप दिन भर चुस्त तथा फुर्तीले बने रहते हैं, काम में मन लगता है और पैर शक्तिशाली बनते हैं। इतने फायदे हैं सुबह की सैर के।
आइये ध्यान दें कुछ बातों पर जिससे आप प्रातःकाल की सैर से पूरा लाभ उठा सकें:-

  • प्रातःकाल की सैर को दैनिक चर्या का एक आवश्यक भाग बनायें।
  • शौच आदि से निवृत हो खाली पेट सैर पर जायें।
  • शुरू में सैर का फासला कम तय करें। धीरे-धीरे फासला बढ़ायंे।
  • हरी भरी साफ-सुथरी घास पर नंगे पांव सैर करें।
  • प्रातः की सैर करते समय न सिर्फ टहलें बल्कि थोड़ा तेज़ चलें जिसे ब्रिस्क वाक कहते हैं।
  • खुली हवा मेें और पार्क में सैर करना बहुत हितकर होता है।
  • सैर के समय आरामदायक वस्त्रा और जूते पहनें ताकि चलने में कोई बाधा न आए। ध्यान दें वस्त्रा और जूते मौसमानुसार पहनें।
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम समय सूर्योदय से पहलेे होता है। प्रयास करें कि सुबह जल्दी सैर पर जायें।
  • सैर करते समय कंधे सीधे रखें तथा पीठ भी सीधी करके चलें।
  • सैर के समय चिन्तामुक्त रहें और गहरी श्वास लें और प्राकृतिक सौन्दर्य को निहारें ताकि मन इधर उधर विचलित न होने पाये।
  • भ्रमण धीमी गति से शुरू कर सामर्थ्य अनुसार रफ्तार बढ़ाएं।
  • यदि आप किसी मित्रा के साथ सैर पर जा रहे हैं तो बातें कम करंे।

इस प्रकार इन बातों को ध्यान में रखते हुए सैर करिये और स्वस्थ रहिये।

No comments

Powered by Blogger.